ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की ओर कदम- सेंट थेरेसा स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि 2025’ संकल्प को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने सेंट थेरेसा स्कूल, हल्द्वानी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के खतरों और इससे होने वाले सामाजिक व व्यक्तिगत नुकसान पर प्रकाश डाला।

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और स्टाफ ने भाग लिया। एसपी सिटी ने प्रजेंटेशन और व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे की लत के खतरनाक परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति की सेहत को नहीं, बल्कि उसके परिवार, रिश्तों और समाज की संपूर्ण संरचना को प्रभावित करता है।

कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के प्रभारी मोहन सिंह सोन ने भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और उन्हें प्रेरित किया कि वे स्वयं तो नशे से दूर रहें ही, साथ ही अपने मित्रों और परिवार को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़ें -   सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का कड़ा पहरा, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें छात्रों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं और विशेषज्ञों ने उन्हें संतोषजनक उत्तर दिए।

यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात

कार्यक्रम के अंत में एसपी सिटी ने सभी से अपील की कि यदि वे अपने आसपास किसी प्रकार की नशीली गतिविधि या संदिग्ध व्यवहार देखें तो बिना किसी डर के इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440