अयोध्यापुरी से प्रारम्भ हो जनकपुरी पहुंचेगी भगवान श्रीराम की बारात, तैयारियां पूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्थानीय रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला में 15 अक्टूबर को होने वाले राम विवाह में भगवान श्रीराम की बारात बरेली रोड स्थित लटूरिया बाबा आश्रम जिसे अयोध्यापुरी का नाम दिया गया है वहां से प्रारम्भ हो रामलीला मैदान जो जनकपुरी होगी वहां पर धूमधाम के साथ पहुंचेगी। ज्ञात हो कि इस बार भगवान श्रीराम बारात जिसकी जिम्मेदारी प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी को दी गयी उनके द्वारा श्रीराम विवाह को भव्य बनाने के लिये सोमवार को नगर निगम सभागार में शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व जनक दुलारी सीता जी के मंगल विवाह पर भगवान श्री रामचन्द्र जी की भव्य बारात राधाकृष्ण मन्दिर लटूरिया आश्रम अयोध्यापुरी बरेली रोड विवाह स्थल जनकपुरी श्री राम लीला मैदान हल्द्वानी के प्रस्थान करेगी। मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया इससे पूर्व 14 अक्टूबर को अयोध्या से आई मेहन्दी का आयोजन किया जायेगा जिसमे हजारों की तादाद में महिलाएं हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में का संचालन रूपेन्द्र नागर ने किया। इस मौके पर शान्ति जीना, नन्दकिशोर जायसवाल, हर्षवर्धन पाण्डे, हिमांशु मिश्रा, अनिल अग्रवाल, शिव कपूर, प्रीति आर्या, पूजा लटवाल, दलजीत सिंह दल्ली, सुशील अग्रवाल पप्पी, पंडित विशाल शर्मा, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अशोक सिन्धी, सुरेश केसरवानी, पार्षद मनोज जोशी, मधुकर श्रोत्रिय, मनोज मठपाल समेत तमाम समाजिक व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440