जनपद में आयुष्मति योजना शुरू, मेहनत-मजदूरी करने वाली महिलाओं को मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें

डीएम सविन बंसल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (शहरी) राजपुरा में योजना का शुभारम्भ

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में आयुष्मति योजना शुरू हो गई है। इस योजना का लाभ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाओं को मिलेगा। योजना के तहत ऐसी महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (शहरी) राजपुरा में योजना का शुभारंभ करते हुए 50 महिलाओं को पोषण किट, आयुष्मति कार्ड प्रदान किए। कहा कि मेहनत-मजदूरी कर घर चलाने वाली महिलाओं में गंभीर बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में उनके समक्ष ईलाज कराने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अब आयुष्मति योजना के शुरू होने से इस प्रकार की महिलाएं अस्पतालों में अपना उपचार करा सकती हैं। योजना के तहत गंभीर बीमारी में सरकारी के साथ ही निजी अस्पताल में भी ईजाल संभव हो सकेगा। फिजिशियन की सलाह पर निजी चिकित्सालयों से पांच हजार तक की जांच कराई जा सकती है। बताया कि योजना के तहत पीएचसी में निःशुल्क जांच व दवाईयों के साथ ही पोषण व आयरन किट भी प्रदान की जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य काउन्सलिंग व विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी इस तरह की महिलाओं को मिल सकेगी। कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक शुक्रवार को रोस्टर निर्धारित करते हुये प्रति घंटे 10-10 महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण व जांच की जायेगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत ने बताया कि आयुष्मति योजना 27 फरवरी को लांच की गई थी, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के कारण इस पर कार्य नहीं हो पाया था। अब इस योजना का लाभ पात्रों को मिल सकेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ ऊषा जंगपांगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ टीके टम्टा, प्रबन्धक बॉम्बे हास्पिटल डॉ शैलेन्द्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, प्रोवेशन अधिकारी ब्योमा जैन, सहायक आयुक्त नगर निगम बृजेन्द्र चौहान,सुपरवाइजर कुसुमलता टोलिया, सुशीला ग्वाल, जानकी उपाध्याय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440