युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ : प्रीतम सिंह

खबर शेयर करें

कांग्रेस संगठन में मनोनीत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। देहरादून युकां जिस प्रकार से कार्य कर रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में वह प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करने में कामयाब होगी। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में नए मनोनीत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया। युकां के 36 नए पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपे। प्रीतम सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने आह्वान किया कि प्रत्येक युवा जिसको संगठन ने पदाधिकारी बनाया व नई जिम्मेदारी दी है, उनका कर्तव्य बनता है कि वह अपने साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने देहरादून जिले में युवाओं को और अधिक जिम्मेदारी देने व युवाओं की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर युवा कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप चमोली, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप, देहरादून जिला प्रभारी जितेंद्र नेगी, युवा नेता नवनीत कुकरेती, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, जिला महासचिव आशीष सक्सेना, जिला महासचिव शिवम कुमार, जिला प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440