समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। चिलचिलाती धूप में ज्यादा पसीना आने की वजह से अक्सर बॉडी डिहाइड्रेटेड हो जाती है। जिस कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है और लू, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या होने की संभावना पैदा हो जाती है।
ऐसे में आपको गर्मियों के मौसम में बेल का जूस जरूर पीना चाहिए। दरअसल, बेल एक तरह का फल होता है जो बाहर से सख्त होता है और अंदर से पीले रंग का गुदा होता है। बेल में बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को दुरुस्त कर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं।
अगर आप गर्मियों की चिलचिलाती धूप और शरीर को लू से बचाना चाहते हैं तो आपको रोजाना बेल का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मियों में इसका सेवन करने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।
बेल का जूस पीने के फायदे
नहीं लगेगी लू
अगर आप गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से बेल के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको लू नहीं लगेगी। ये जूस शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
डिहाइड्रेशन
गर्मी में पसीने और धूप की वजह से लोग अक्सर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। जो शरीर में पानी की कमी की वजह से भी होता है। इसलिए आपको इस मौसम में बेल का जूस रोजाना पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे आपकी बॉडी हमेशा हाइड्रेटेड रहेगी।
डायबिटीज
बेल के जूस का सेवन करने से आप डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल में रख सकते हैं। दरअसल, बेल में लैक्सेटिव्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत
बेल का जूस शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप बार-बार बेवजह बीमार पड़ने लगते हैं तो आपको इस जूस का सेवन रोजाना करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी और आप कम बीमार पड़ेगा।
डाइजेशन
वहीं, अगर आप किसी तरह की पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको बेल का जूस जरूर पीना चाहिए। ये आपके डाइजेशन को बेहतर कर कब्ज, ब्लोटिंग, गैस दर्द की समस्या आदि समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440