बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र के सभी सेक्टरों में 26 अप्रैल से होगी 9 से 12 बजे तक की छूट

खबर शेयर करें

सोशल डिस्टेसिंग, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग लोगों से अनिवार्य रूप से करवायें: डीएम

बनभूलपुरा कर्फ्यूू ग्रस्त क्षेत्र का मौका मुआयन करते डीएम सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा

समाचार सच, हल्द्वानी। रमजान महीने को दृष्टिगत रखे हुए बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र के सभी सेक्टरों में 26 अप्रैल से प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तीन घंटे के लिये छूट दी जायेगी। उक्त निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा के उपरान्त जारी किया हैं। इससे पूर्व डीएम सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा द्वारा शनिवार की देर सायं बनभूलपुरा कर्फ्यूू ग्रस्त क्षेत्र का मौका मुआयन भी किया।

डीएम बंसल ने अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि सभी सेक्टरों में आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान की आपूर्ति पूर्ववत् बनाई रखी जाए तथा बैंक एवं एटीएम के माध्यम से लोगांे को भुगतान भी किया जाए। उन्होंने कहा कि रमजान महिने को दृष्टिगत रखते हुये बनभूलपुरा क्षेत्र मे सेनिटाइजेशन एवं सफाई पर विशेष कार्य किया जाए इसके साथ ही छूट अवधि के दौरान केवल हर घर से एक ही व्यक्ति बाहर आये। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग तथा मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोेग अनिवार्य रूप से हर किसी से कराया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि खरीददारी के दौरान भीड़भाड़ जमा ना हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार ही मस्जिदों से लाउड स्पीकरों का प्रयोग किया जाए इस बात की जानकारी सभी को दे दी जाए। लाउडस्पीकर प्रयोग के दौरान यदि उच्च न्याययाल के आदेशों का उल्लंघन होगा तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि अब तक बनभूलपूरा के सभी सेक्टरों में पांच हजार राशन की किटें वितरित की जा चुकी है, लोगोें की सुविधा के लिए एटीएम बैंक तथा मेडिकल स्टोरों से सेवायें लोगों को दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

निरीक्षण के दौरान निदेशक डेयरी/पर्यवेक्षक जीवन सिह नगन्याल, जोनल मजिस्टेट अशोक जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक राय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440