बनभूलपुरा पुलिस भारी मात्रा में स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान शनि बाजार रोड के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 11.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम अरशद अली पुत्र स्व. असगर अली निवासी शनि बाजार गेट के सामने गौजाजाली वार्ड नंबर 29 बनभूलपुरा बताया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक गोपाल मंदिर के पास रहने वाले मिक्की वारसी से लेकर आता है और महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440