बनभूलपुरा पुलिस ने किया लम्बे समय से फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में जनपद में ईनामी अपराधियों/लम्बे समय से फरार चल रहे वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था उक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में ईनामी अपराधियों एवं काफी लम्बे समय से फरार चल रहे वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठन किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर भी लगाए गए व टीम द्वारा भी सुरागरसी, पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर ईनामी अपराधी व गैंगस्टर के अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्त शहजाद कुरैशी पुत्र दिलशाद कुरैशी निवासी छोटी रोड इंदिरा नगर वार्ड नंबर 30 को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के अनुसार शहजाद पर गौकशी के अपराधों में लिप्त अन्य अभियुक्तों के साथ मामला जनवरी 2022 में पंजीकृत किया गया था। पुलिस के गैंग लीडर उस्मान कुरैशी ने आत्मसमर्पण किया था वहीं इमरान कुरैशी को अगस्त माह में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं शहजाद कुरैशी जो फरार चल रहा था उसपर उच्चाधिकारियों द्वारा ईनाम भी घोषित किया गया था। उक्त अपराधी को बनभूलपुरा पुलिस ने मीट मार्केट के पास से रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। शहजाद पूर्व में भी गौकशी के अपराधों में जेल जा चुका है।

सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वीरेंद्र चंद, कानि0 परवेज अली, मुन्ना सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440