बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर, 10 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम समैक बरामद की है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम वसीम उर्फ चिंगाडू पुत्र इस्लाम निवासी गफूर बस्ती वार्ड नं. 24 बताया है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है और इस लत को पूरी करने के लिए ही वह इस कारोबार में उतर आया। पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। वह पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उससे इस कारोबार से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई हैं। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440