बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सट्टेबाज को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची और 1050 रुपये बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाइन नंबर 17 में स्कूल के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा। उसकी तलाश लेने पर उसके पास से 1050 रूपए और सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पकड़े गए सट्टेबाज ने अपना नाम शकील अहमद उर्फ राहुल पुत्र जमील अहमद निवासी लाइन नंबर 17 वनभूलपुरा बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी की बड़ी उपलब्धि, भारत सरकार ने तकनीकी डिजाइन को दिया पंजीकरण
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440