यात्रा करते समय रहे सावधान, चोरगलिया क्षेत्र के इन नालों का जलस्तर बढ़ा, आपातकालीन स्थिति में इन नम्बरों पर करें सूचित

खबर शेयर करें

समाचार सच, चोरगलिया/हल्द्वानी। बारिश के चलते चोरगलिया क्षेत्र के शेर नाला, सूर्या नाला और बेतालघाट के खैराली नलों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे यातायात अवरूद्ध हो गया है। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालकों व यात्रियों से इन मार्गों पर यात्रा न करने की अपील की है। पुलिस ने यात्रियों को निर्देशित किया है कि वर्षा के मद्देनजर नालों में पानी का बहाव तेज है। लिहाजा चालक वाहनों को नालों से पार करने का प्रयास न करें। आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440