दौरे से पूर्व करी भाजपाईयों ने रूपरेखा तय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के हल्द्वानी विधान सभा के दौरे को लेकर यहां रविवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में रूपरेखा तय की गयी। बैठक में बूथ स्तर के कार्यों और व्हाट्सएप ग्रुपों को बनाने के संबंध में शक्ति केंद्र संयोजकों और नगर के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ स्तरों को मजबूत करने की नितान्त आवश्यकता के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने के लिए बूथों को सक्रिय बनाना होगा। साथ ही जनता के बीच संगठन की नीतियां व रितियां पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया में भी सक्रियता बढ़ानी होगी। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुपों में अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जाए।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्यमंत्री मजहर नईम नवाब, मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, नगर उपाध्यक्ष महबूब अली, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, रहमत अली, हसमुद्दीन, अनवर शेरखान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक, असगर अली, डॉक्टर वारशी, जहीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डॉ. अंकिता चांदना ने युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर किया मंथन, बताया स्क्रीन टाइम का संतुलन क्यों जरूरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440