तीन पेटी अवैध शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/बेतालघाट। पुलिस टीम ने तीन पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया। उनके द्वारा तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन को सीज करते हुए दोनो के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

नशा मुक्त उत्तराखंड मिशन 2023 के तहत क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के दिशानिर्देशन में थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा बुधवार को चैकिंग के दौरान उ0नि0 गौरव जोशी, का0 दीपक कुमार, हो.गा. विनोद कुमार अभियान पर थे। इसी दौरान उन्होनंे वाहन संख्या यूके 04 टी ए 9299 में अवैध शराब तस्करी करते हुए चालक किशोर गोस्वामी पुत्र बची नाथ नि. डाबर जोशीखोला व हरीश गिरी पुत्र बचगिरी नि. तल्ली सेठी जो परचून के सामान के साथ 03 पेटी देशी अवैध शराब गुलाब मार्का ले जा रहे थे उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Betalghat police arrested two smugglers with three cases of illegal liquor

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440