वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के भुवन भास्कर पांडे दूसरी बार चुने गए अध्यक्ष और डी0के0 पाण्डेे महामंत्री बने

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का आज बुधवार को यहां आयोजित अधिवेशन व द्विवार्षिक चुनाव में भुवन भास्कर पांडे को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। जबकि डी.के. पांडे महामंत्री बनाया गया है। चुनाव अधिकारी पी.सी. जोशी की देखरेख में हुए द्विवार्षिक चुनाव में समिति के शेष पदाधिकारियों में इन्द्र सिंह निगल्टिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवती बिष्ट उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह जंतवाल कोषाध्यक्ष, दयाकृष्ण पन्त संयुक्त सचिव, विष्णु सिंह रावत आय-व्यय निरीक्षक चुने गए।

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति का 26वां स्थापना दिवस एवं द्विवार्षिक चुनाव गोविंद बल्लभ पंत पुस्कालय स्थित समिति के सभागार में सम्पन्न हुआ। द्विवार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी पीसी जोशी द्वारा समिति के वार्षिक चुनाव 2024-26 के लिए पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी।

चुनाव सत्र से पूर्व समिति के 26 वें अधिवेशन के मुख्य अतिथि निर्वतमान मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह पाल रौतेला ने कहा कि बुजुर्गों को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की ओर ध्यान देना होगा। संस्कार बुजुर्गों से ही आएंगे। वरिष्ठ सदस्य एनबी गुणवंत ने कहा कि असहाय वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य उपचार के लिए सभी बुजुर्गों को प्रतिमाह कुछ राशि अंशदान के तौर पर देनी चाहिए। उन्होंने हर क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों को जोड़ने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें -   यदि आप भी पीते हैं जरूरत से ज्यादा पानी, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि समिति के वरिष्ठ सदस्य रै0 एच.पी. जोसफ ने आज निर्विरोध चुनाव कराने के लिए सभी सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गरीब व असहाय वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य उपचार हेतु प्रतिमाह कुछ न कुछ अंशदान समिति में देना चाहिए।
अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए भुवन भास्कर पाण्डे ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों में निर्वतमान पदाधिकारियों के सहयोग के लिए दिल से आभार जताया। इसके साथ ही अधिवेशन को वरिष्ठ सदस्य, व्यापारी नेता नवीन चन्द्र वर्मा, लीलाधर पाण्डे, सरदार गुरूबचन सिंह, सीएस पाण्डे, एनबी गुणवंत, मनोहर कुमार मिश्रा, सीमए पाण्डे सहित आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अधिकांश वक्ताओं द्वारा समिति की आय के स्रोत बढ़ाने पर अपने विचार रखे साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित कार्य व आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर जोर दिया। अधिवेशन का संचालन पदमा दत्त पाण्डे ने किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिक के वाहन चलाने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

तद्पश्चात अधिवेशन के प्रथम सत्र का समापन व वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गयी। तद्पश्चात समिति के वार्षिक चुनाव 2024-26 के लिए सभी पदों पर एक-एक नामों के नामांकन के उपरान्त सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। साथ ही चुनाव अधिकारी पीसी जोशी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षाेल्लास के साथ पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। तद्पश्चात सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद के साथ राष्ट्रगान के साथ ही सभा के समापन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर पदमा दत्त पाण्डे, दिनेश पन्तोला, बिपिन बिष्ट, डीके बल्यूटिया, इन्द्र सिंह निगल्टिया, श्रीमती नीरू धवन, आनन्द सिंह भाकुनी, विपिन बिष्ट, दीप चन्द्र अग्रवाल, पीसी जोशी, कन्हैया लाल सनेही, मोहन सिंह जन्तवाल, मनोहर कुमार मिश्रा, ललित मोहन लोहनी, लीलाधर पाण्डे, सरदार गुरूवचन सिंह, सरदार मनोहर सिंह सहित अधिकतर सदस्य उपस्थित रहे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440