चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली।
उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। पीपलकोटी स्थित THDC की टनल में अचानक मलबा और पानी घुसने से कई मजदूर अंदर फंस गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टनल के भीतर करीब 18 से 20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF, NDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

बताया जा रहा है कि टनल के अंदर अचानक मलबे के साथ पानी भर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर और वाहन फंस गए। घटना की पुष्टि चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की है।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

CM धामी ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी लेने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

फिलहाल राहत-बचाव टीमें टनल के अंदर पहुंचकर फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। टनल के भीतर कितने लोग वास्तव में फंसे हैं और उनकी स्थिति क्या है, इसकी पूरी तस्वीर रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440