पूर्णागिरी में बड़ा हादसाः कई श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत, सात घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, टनकपुर/देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ठुलीगाड़ के पास पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक वाहन कुचलता हुआ चला गया। पूर्णागिरी धाम में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों के घायल होने की खबर है।

गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., माया राम पुत्र बब्बू (29), निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र., अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र. व रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. के रूप मे हुई हैं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का महासागर, एक लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

जबकि घायलों मे कौशल्या देवी पत्नी बद्री (40) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र., कुसुम देवी पत्नी राम सूरत (59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र., पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद (40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र., सरोज पुत्री बद्री (04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., राधिका पुत्री बद्री (05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह (3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र. व राम सूरत पुत्र अशरफी (48) निवासी बहराई उ.प्र. शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440