उत्तराखंड में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में स्कूल बंद, जानिए कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश

खबर शेयर करें

5 अगस्त की रात से बारिश होगी और तेज, 6 अगस्त को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ा

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए चमोली और बागेश्वर जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि अन्य जिलों के प्रशासन को भी मौसम पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त की रात से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी, जिसका असर 6 अगस्त को सबसे अधिक देखने को मिलेगा। देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और हरिद्वार सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 और 8 अगस्त को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440