कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला! डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल, 2027 की लड़ाई का बिगुल बजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/चमोली। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और जनता से सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों में लगातार हो रही चोरियां और महिलाओं से जुड़े मामलों में सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में तड़के गूंजी गोलियों की आवाज, पुलिस के शिकंजे में आया 10 मुकदमों वाला वांटेड, दो साथी भी गिरफ्तार

वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत कई योजनाएं आज तक पूरी नहीं हो सकीं। उनका दावा था कि बीते वर्षों में प्रदेश को कोई बड़ी विकास परियोजना नहीं मिली और सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। उधर, चमोली के देवाल में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय उपेक्षा समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का कहना है कि परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिए वह प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को मजबूत कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440