गौलापार में पूर्व सैनिकों की बड़ी बैठक, 8 अहम फैसलों पर बनी सहमति-संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन (गौलापार-चोरगलिया) की दूसरी वार्षिक बैठक शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा प्रांगण में संगठन अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण और क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, सचिव डूंगर सिंह, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह राठौर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। गौलापार मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी की उपस्थिति के लिए संगठन ने उनका आभार जताया।

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों से संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों के ECHS, CSD और पूर्व सैनिक कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

संगठन ने पूर्व सैनिक परिवारों से जुड़े विवादों के निस्तारण में सहयोग करने, क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने तथा किसी पूर्व सैनिक की आकस्मिक मृत्यु होने पर आवश्यक सैनिक सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की।

इसके अलावा शहीद दया किशन गेट के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने, पूर्व कोषाध्यक्ष के स्थान पर नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति तथा ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर भी मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी के साथ विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

संगठन अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके परिवारों के हित में संगठन लगातार सक्रिय रहेगा। बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
बैठक में सूबेदार प्रेम सिंह कार्की समेत संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440