हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा कदम, 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबर शेयर करें

समाचार सच हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी में जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंसों को लेकर सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समीक्षा के दौरान 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। ये लाइसेंसधारी राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल (एनएएलपी) पर यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर का पंजीकरण और डिजिटल विवरण अपडेट नहीं कर पाए थे।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल के नियमों के अंतर्गत की गई है। लाइसेंसधारकों को कई बार सूचना देने और पंजीकरण का अवसर प्रदान किया गया, इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट नहीं कराए। इसे शस्त्र अधिनियम और शासन के निर्देशों का उल्लंघन माना गया।

डीएम ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि शस्त्र लाइसेंस केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक गंभीर कानूनी दायित्व भी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध शस्त्रों पर नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट की सख्ती: सरकार और डीएम से मांगा जवाब, पूछा- अतिक्रमण हटाने में अब तक क्या हुआ?

उन्होंने सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे समय पर एनएएलपी पंजीकरण, लाइसेंस नवीनीकरण और विवरण अद्यतन कराएं। चेतावनी दी गई है कि राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण न होने की स्थिति में आगे भी लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में रफ्तार का कहर: टैंकर की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो साथी जिंदगी की जंग लड़ रहे
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440