भवाली में वृहद सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन रह रहे 30 लोगों पर कार्रवाई, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें

समाचार सच, भवाली डेस्क। भवाली क्षेत्र में हाल ही में घटित घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के आदेश पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में गठित पुलिस व पीएसी टीमों द्वारा कस्बा भवाली के वार्ड संख्या 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगढ़ रोड एवं बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 125 मकानों में निवासरत 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के निवास कर रहे 30 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये के भारी भरकम चालान किए गए।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक घायल

पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान निरंतर जारी है। बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों एवं ऐसे मकान मालिक जो बिना सत्यापन किरायेदार रखते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   भोलेनाथ की भक्ति में 235 किमी से अधिक की पदयात्रा, अर्जुन सिंह बिष्ट व टीम का संकल्प बना आस्था का प्रतीक

भवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अपने किरायेदारों का समय से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440