अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पिता ने चालक के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते रविवार को गोरा पड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर की शाम को भूपेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र जगदीश सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर लालकुआ अपनी बाइक यूके 04 एके 7146 पर सवार होकर कर हल्द्वानी से अपने घर पर जा रहा था तभी गोरा पड़ाव होंडा शोरूम के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसे पुलिस व स्थानीय लोग उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु कर दिया जिसे परिजनों में कोहराम मच गया अंतिम संस्कार के बाद मृतक के पिता जगदीश सिंह कोरंगा ने कोरंगा ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने की रोक, ऊर्जा निगमों की सेवाएं आवश्यक घोषित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440