समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे रामपुर रोड पर टांडा बैरियर से पहले एस मोड़ पर दूसरे ब्रेकर के पास अनियंत्रित गति से जा रही रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घटनास्थल का जायजा लिया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चालक बस लेकर फरार हो गया। मृतक युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नैनीताल के तल्लीताल निवासी 20 वर्षीय हर्ष अधिकारी पुत्र हरीश अधिकारी के रूप में हुई।
टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक अपनी बाइक संख्या यूके 04 एसी 9038 से हल्द्वानी की ओर आ रहा था घायल को पुलिस ने उसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तल्लीताल थाने के माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इस पर रात्रि में ही उसके परिजन हल्द्वानी और मौके पर पहुंच गए थे। घायल को दुर्घटना करने वाली बस के हापुड़ डिपो यूपी की होने का पता चला है। पुलिस रात्रि में डेढ़ बजे तक बस की तलाश करती रही, पर वह पकड़ में नहीं आई। बताया जाता है कि मृतक रुद्रपुर में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में कार्यरत था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












