हल्द्वानी की इस कोचिंग सेंटर से उड़ाई बाइक, सीसीटीवी फुटेज में दिखा नकाबपोश चोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की यातायात नगर चौकी क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी बाइक को चोर उड़ा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर बाइक को ले जाते दिखायी दिये हैं। पीड़ित छात्र ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

आरटीओ रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी हिमांशु बिष्ट बीते गुरुवार को यातायात नगर चौकी क्षेत्र में कंप्यूटर कोचिंग करने बाइक से गया था। जब कोचिंग से बाहर आया तो वहां बाइक ना देख घबरा गया। सूचना पर कोचिंग में लगे सीसीटीवी खंगाली गयी। जिसमें में दो नकाबपोश अलग-अलग बाइकों से आते दिखे। इसमें से एक ने अपनी पुरानी बाइक वहीं छोड़ी और उसकी नई बाइक चोरी कर ले गये। इधर पीड़ित हिमांशु का आरोप है कि जब वह यातायात नगर चौकी में गये तो पुलिस ने उनकी चोरी की रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440