भाजपा ने संगठन में भरी नई ऊर्जा, प्रियंका जोशी को मिली अहम जिम्मेदारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सह-संयोजक बनीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, भवाली/नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियों का वितरण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली प्रियंका जोशी को भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

पार्टी संगठन का मानना है कि सांस्कृतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक अनुभव और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में भारतीय संस्कृति, लोककला, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।

प्रियंका जोशी लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने विभिन्न आयोजनों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया है। उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में तेंदुए की दहशत के बीच पिंजरे में फंसा शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; हमलावर गुलदार की तलाश जारी

नियुक्ति के बाद प्रियंका जोशी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती देने का संकल्प भी दोहराया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440