समाचार सच, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी ने मुख्यमंत्री व उनके परिजनों के कोराना पोजिटिव आने पर चिंता व्यक्त की व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के नशे में मदमस्त होकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। पहले भाजपा अध्यक्ष बंसीधर भगत ने बिना मास्क के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की और संक्रमित हो गए। उसके बाद पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून, हरिद्वार में कई कार्यक्रम में शिरकत की। जिससे भीड़ भाड़ का आलम रहा और सोसल डिस्टेनसिंग तार तार हुई। इस दौरान भाजपा के नेता व अन्य कार्यकर्ता केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। जिस वजह से खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संक्रमित हो गए। उन्होंने कहा कि कोराना महामारी के दौरान इस तरह के कार्यक्रमों का कोई औचित्य न था, लेकिन भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर कोराना महामारी एकट का निरंतर उलंघन करती आई है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। प्रदेश के हालात काफी चिंता जनक है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश की जनता भयभीत है। सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। सेनीटाईजेशन की कोई व्यवस्था नहीं है, मास्क वितरण की कोई व्यवस्था नहीं। सरकार हाथ पर हाथ धर कर सत्ता का लुत्फ उठा रही है। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है स्वास्थ्य महानिदेशक तक संक्रमित हो चुकी है। जिन पर पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य की जिम्मेवारी होती है। जो कि काफी चिंताजनक है। कोराना महामारी को युद्धस्तर पर कार्यवाही होनी चाहिए जो कि कहीं दिख नहीं रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












