दूर-दराज के लोग भोजन की आशा में पहुंच रहे रूद्राक्ष वैंकट हॉल

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान निर्धनों व जरूरतमंदों के लिए भाजपा नेता महेन्द्र अधिकारी की पहल सराहनीय है। लॉकडाउन लगने के बाद वे लगातार भोजन लोगों को भोजन करा रहे हैं। प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में राशन वितरित कर रहे हैं। इस सेवा में कुमाऊं मण्डल विकास निगम की उपाध्यक्षा एवं पूर्व पालिकाध्यक्षा रेनू अधिकारी भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी कर रही हैं।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद उन्होंने 22 मार्च से 27 मार्च तक लोगों को राशन वितरण किया। इसके बाद 27 मार्च से वे लगातार रूद्राक्ष वैंकट हॉल में प्रत्येक दिन हजार से डेढ़ हजार निर्धन लोगों को भोजन करा रहे हैं। वहीं 500 से 700 पैकेट वितरित भी की जा रही है। इधर भाजपा नेता महेन्द्र अधिकारी ने बताया कि शहर के दूर-दराज के क्षेत्र मसलन लामाचौड़, काठगोदाम, तीनपानी, वेलेजली लॉज, कुल्यालपुरा, लालडांठ रोड व अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान निर्धनों व जरूरतमंदों को भोजन कराया जायेगा। इधर उन्होंने कहा कि वे अभी तक विभिन्न क्षेत्रों में बीस हजार मास्क बांट चुके हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


