समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर बैकडोर से अपने पुत्र-पुत्रियों की सरकारी नौकरी में नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महामंत्री हेमन्त साहू ने नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
कांग्रेस महामंत्री ने साहू का कहना था कि प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते प्रवासियों की घर वापसी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार रिक्त पदों पर पात्रों को नौकरी देने के बजाय भाजपा नेताओं के पुत्र-पुत्रियों की बैकडोर से नियुक्ति कर दे रही है। उन्होंने कहा कि कितने दुर्भाग्य की बात है कि अर्द्धसरकारी, उपनल जैसी सेवाओं से जुड़े हजारों लोग उतराखंड राज्य में अपनी नौकरियों से हाथ धो चुके हैं। प्रदेश में वर्ष 2017 से पीसीएस परीक्षा तक नहीं हुई है।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के राज में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन माननीयों के चहेतों व परिवारजनों के लिये नौकरियों की चुटकी बजाते ही होम डिलीवर हो जाती हैं। जो सरकार के जीरो टोलरेंस के दावों को धता बताने के लिए काफी है।
पुतला दहन करने वालों में समाजिक कार्यकर्ता हृदयेश कुमार, हेमंत शर्मा, सन्दीप भैसोड़ा, हरीश आर्या, हेमंत साहू, राजेंद्र बिष्ट, हृदयेश कुमार, किरन माहेश्वरी, योगेश कबड्वाल, इंदर सिंह बिष्ट, जमील कुरैशी, रवि कुमार, सोनू अन्सारी, नरेन्द्र कुमार, रवि आर्या आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


