बीजेपी शीघ्र ही कर सकती प्रत्याशियों की घोषणा, उत्तराखण्ड की इन सीटों पर वर्तमान सांसदों पर ही खेल सकती है दांव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/राजनीति डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा मार्च माह में तिथि की घोषणा करने की संभवना है। उससे पहलें ही राजनैतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच लोकसभा चनाव में किन लोगों को टिकट मिलने जा रहा इसे लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार हो गई है।

सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में अल्मोडा से अजय टमटा, टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह और अजय भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन नामों पर मुहर लगना तय है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच लोकसभा चनाव में किन लोगों को टिकट मिलने जा रहा इसे लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार हो गई है।

यह भी पढ़ें -   हवा में उछली कार, तीन बार पलटी… चार लोग गंभीर! दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा

सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में अल्मोडा से अजय टमटा, टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह और अजय भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन नामों पर मुहर लगना तय है।

यह भी पढ़ें -   मंच शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूत्रों के मुताबिक पहली लिस्ट में करीब 100 प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड की भी पांचों सीटें शामिल बताई जा रही हैं। भाजपा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी कर सकती है।

इसके लिए गुरुवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें लोकसभा चुनाव लेकर मंथन किया गया था। उत्तराखंड की जिन सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है, उनमें अल्मोड़ा, टिहरी-गढ़वाल और नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट शामिल है। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440