भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान, लोगों से की अपने प़़क्ष में मतदान करने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज एक ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान चलाया। बिष्ट ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं और जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए। वे वार्ड 3 शीशमहल , वार्ड 34 कृष्णाविहार , वार्ड 16 रेलवे बाजार एवं वार्ड 27 अम्बेडकर नगर गांधीनगर में जन संपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए आगामी 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर मुहर लगाने को कहा ।

गजराज सिंह बिष्ट का दिन प्रातः 5 बजे बजरंग बली की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात की। सबसे पहले, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के साथ शीशमहल हनुमान मंदिर क्षेत्र में जनसंपर्क किया, जहां उन्हें स्थानीय जनता का भारी समर्थन मिला।

कृष्णाविहार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी तहसील परिसर में नमो भवन निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताया और केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने राज्य आंदोलन में मातृशक्ति के योगदान को भी याद किया और कहा कि हर उत्तराखंडी ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में उद्यमशाला चौपाल का दूसरा दिन, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया शुरू

गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस अपने सनातनी होने का दिखावा करती है, जबकि उनकी पार्टी ने जमरानी बांध जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूरा किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमरानी बांध निर्माण को हकीकत बनाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति करती रही। अंत में, गजराज बिष्ट ने आगामी नगर निगम चुनावों में हल्द्वानी के विकास के लिए कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   पुत्रदा एकादशी 2026: इस दिन सफाई, बाल कटिंग जेसे काम एक दिन पहले कर ले? क्यों जानिए इससे लगने वाले दोष के बारे में

इस अवसर पर जिला महामंत्री नवीन भट्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, खीमा शर्मा, मोहन पाल, भुवन जोशी, रेनू अधिकारी, किशोर जोशी, ललित नेगी, योगेश रजवार, कमल पांडे, विनोद मेहरा, लाखन निगल्टिया, गणेश पंत, प्रकाश गजरौला, चंदन आर्या, ममता जोशी, प्रियंका लोहनी, दीक्षा कांडपाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440