भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब अली का जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महबूब अली का कार्यकर्ताओं ने गोपाल मंदिर, नईबस्ती में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महबूब अली ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में काम किया जाएगा। जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पार्टी की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को साथ लेकर पूरी ईमानदारी के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
स्वागत करने वालों में हसीन उद्दीन मुन्ना, महबूब आलम पाशा, इलियास, मेहमूद हसन बंजारा, नूर आलम, सुलेमान, कफील, मोहम्मद चांद, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद मुसेब, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद सलीम, हाजी शमशाद, मोहम्मद आसिफ, हाजी शकील, अरमान, बॉबी, मोहम्मद नदीम, इशरत, नसीम अहमद, नरसिम्हा, इरफान, रियान, अमन, समीर, मोहम्मद सुएब, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद इरशाद समेत कई लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440