रुद्रपुर-किच्छा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का डिजिटल मिशन तेज, कार्यकर्ताओं को मिला हाईटेक प्रशिक्षण, नई जिम्मेदारियों के साथ भावुक पल भी आए सामने

खबर शेयर करें

डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के साथ नवनियुक्त सदस्य का स्वागत, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना।

समाचार सच, रुद्रपुर/किच्छा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा संचालित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महा अभियान-2026’ के अंतर्गत उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर और किच्छा विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेते हुए डिजिटल तकनीकों के प्रभावी उपयोग एवं संगठनात्मक मजबूती पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-प्रभारी जहीर अंसारी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष हारून मलिक, जिला टोली सदस्य नवजीत सिंह एवं जुबेर मलिक सहित नैनीताल जिला मंत्री शानु खान, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजा कमाल और वरिष्ठ नेता नफीस खान भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद किच्छा में आयोग की नवनियुक्त सदस्या फराह खान का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित है एकादशी का श्राद्ध, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

यात्रा के अंतिम चरण में लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उदयवीर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थ के मित्र अयान के घर पहुंचकर भी उनके परिजनों का हालचाल जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे डिजिटल माध्यमों का प्रभावी एवं सकारात्मक उपयोग करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440