भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन को बेहतर तालमेल से काम करने की दी नसीहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन को बेहतर तालमेल से काम करने की नसीहत दी।

यहां एक होटल में हुई प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी की जीत तय है, लेकिन इसे समेटकर रखने की जरूरत है। बैठक में चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। इस क्रम में अगले माह से सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू की जाएगी। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर केंद्रित रही।

सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने संगठन और सरकार की तैयारियों का ब्योरा लिया। साथ ही चुनाव में पिछली बार से और बेहतर प्रदर्शन के मद्देनजर क्या-क्या किया जा सकता है, इस बारे में भी सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। इसे बनाए रखना, सरकार और संगठन दोनों की ही जिम्मेदारी है। संगठन ही सरकार बनाता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में 21 साल के इफ्तिखार की मौत से मचा हड़कंप, दोस्तों के साथ गया था… फिर अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीन गिरफ्तार

दोनों का आचार, विचार व व्यवहार एक जैसा होता है तो पार्टी का प्रदर्शन और अधिक बेहतर होता चला जाता है। इस लिहाज से जरूरी है कि संगठन और सरकार दोनों ही बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। यदि कहीं कोई कमी दिखती है तो उसे मिल-बैठकर दूर किया जाए। उन्होंने यह भी नसीहत दी कि बेवजह की बयानबाजी न हो। इसका खास ध्यान रखा जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि राज्य में संगठन और सरकार पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है और पार्टी इसे हासिल करेगी। इसके साथ ही भाजपा उस मिथक को तोड़ेगी, जिसमें कहा जाता है कि सत्तारूढ़ पार्टी यहां रिपीट नहीं होती।बैठक में चुनाव की दृष्टि से पार्टी के अब तक के कार्यक्रमों को अनुमोदित किया गया, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

यह भी पढ़ें -   अंजीर एक नेचुरल विरेचक औषधि यानी प्राकृतिक कब्ज दूर करने वाला उपाय हैं

बैठक में अगले माह से युवा,महिला, पूर्व सैनिक, एससी-एसटी, ओबीसी समेत अन्य वर्गों के सम्मेलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय समेत कोर ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ad rakhi
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440