भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष नवीन पंत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

गौरतलब है कि बाल्यकाल से संघ से जुड़े हल्द्वानी निवासी श्री पंत पार्टी में पूर्व में जिला विशेष आंमत्रित सदस्य, जिला गौरक्षा संरक्षक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, प्रदेश विशेष आंमत्रित सदस्य की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके है। साथ ही उन्हें 2017 में पार्टी के मीडिया पैनालिस्ट की जिम्मेदारी दी गयी थी।

बुधवार को यहां नैनीताल मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री पंत ने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिये पार्टी नेतृत्व का आभारी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंन्द्र की सभी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं और जनता को रुबरु कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक योजनाओं को शुरुआत की जा चुकी है। लेकिन जानकारी न होने के कारण लोग इन योजनाओं का फायदा पूरी तरह नहीं उठा पा रहे है। वह जनता की मुख्य समस्या को दूर करना चाहते है। ताकि सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें -   २९ मार्च २०२४ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

स्वागत समारोह में मुख्या रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रोतेला, कुमाऊ मण्डल विकास निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल डब्बू , चंदन बिष्ट दीपक मेहरा, हरीश पाण्डे, मीडिया संयोजक भुवन भट्ट, समीर आर्या, जितेन्द्र मेहता, दिशान्त टंडन व भुवन जोशी सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र जोशी ने किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440