भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया सेवा सुशासन गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में सेवा सुशासन गरीब कल्याण सम्मेलन केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर धर्मशाला नई बस्ती आर्य नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक धर्मपाल घाघट महानगर अध्यक्ष द्वारा की गई। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री अनु जाति मोर्चा रविंद्र वाल्मीकि, मुख्य वक्ता जयपाल वाल्मीकि पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग, राजेश शंकर बिट्टू नामित पार्षद, विनोद लक्खा जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, सह संयोजक महानगर संयोजक उमा नरेश तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महानगर अनुसूचित मोर्चा जगराम सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में सनसनी: पार्किंग में कार के भीतर मिला अधिवक्ता का शव, गोली मारकर आत्महत्या की आशंका

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल, गरीबों वंचित अनुसूचित सहित सभी योजनाओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   २७अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप चौहान, अनिका, महानगर उपाध्यक्ष विशन सिंह कटारिया, मयंक मिश्रा, जसवीर सिंह जस्सू, अतुल सोनकर, मोतीराम, अज्जू भाई, विनोद गोदियाल,अजय पाल, मोतीराम अनीता वाल्मीकि, मनीष शैली, नरेंद्र चौधरी, संजय खरे, राजेश कुमार, अर्जुन बसोर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440