भाजपा प्रदेश कार्यालय तीन दिन और बंद, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय जो कोरोना से सुरक्षा हेतु सेनेटाइज करने हेतु दो दिन के लिए बंद किया गया था। अब तीन दिन और बंद रहेगा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय को दो दिन सेनेटाइज करने के बाद सोमवार को खोला जाना था। लेकिन कोरोना से सावधानी की दृष्टि से अब प्रदेश कार्यालय बुद्धवार 2 सितम्बर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
भसीन ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अस्वस्थता के कारण स्थगित किया गया है। श्री भगत कोरोना पॉजिटिव होने के कारण यहाँ चिकित्सालय में भर्ती हैं। प्रदेश कार्यसमिति की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ही करते हैं।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कार्यसमिति बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब कार्यसमिति की बैठक श्री भगत के स्वस्थ होने पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440