भाजपा 15 मई से प्रदेश भर मे शुरू करेगी जन संवाद अभियान: भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में पार्टी सांसदों के नेतृत्व में जन संवाद स्थापित करने करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 मई से 16 जून तक संचालित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सांसद प्रत्येक विधानसभा के कमजोर 25 बूथों पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनसंवाद करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनावों में सिर्फ जीतना ही नही बल्कि बड़े अंतर से जनता का विश्वास हासिल करना है। जिसके लिए हारी हुई 23 विधानसभाओं के साथ सभी 70 विधानसभाओं में फोकस करते हुए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सभी सांसदों के लिए एक माह का विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को सभी सांसदों एवं पार्टी संगठन के मध्य कार्यक्रम को लेकर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

भट्ट ने बताया कि तमाम सांसद प्रत्येक विधानसभा के 25-25 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिनमे प्रदेश एवं केंद्र सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता से फीड बैक लेना और प्रगति समीक्षा करना, सामान्य जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को लेकर संवाद करना, योजना लाभार्थियों से मिलना, विभिन्न वर्गों के नए-नए लोगों को पार्टी से जोड़ना, क्षेत्र संबंधित विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन आदि करना है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में सरकारी बोलेरो ने मचाई तबाही, 7 वाहन क्षतिग्रस्त; हादसे के बाद चारों सवार फरार

उन्होंने बताया इस पूरे कार्यक्रम की दैनिक आधार पर मोनिटरिंग कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पार्टी का प्रयास है सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाना और खामियों के निवारण के लिए सुझाव मांगे जायेंगे, जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों में हम सकारात्मक मुद्दों के साथ जनता का विश्वास पुनः प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें -   चोरगलिया में बाइक चोरी का खुलासा, 40 हजार की मोटरसाइकिल के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

BJP will start public dialogue campaign across the state from May 15: Bhatt

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440