समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने हाथीखाल आंगनवाड़ी केंद्र में पौधों रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मोर्चा का उक्त अभियान 6 से 16 जुलाई तक चलेगा।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने मोर्चा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और राजनीतिक चेतना जागृत करने के इस अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान से आम जनता पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री संदीप कुकसाल ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर मोर्चा के कार्यकर्त्ता पूरे प्रदेश में 6 जुलाई से 16 जुलाई तक हरेला पर्व के रूप में मनायेंगे। उन्होंने बताया कि मोर्चो के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधों से अधिक पौधों का रोपण कर प्रदेश को ज्यादा हरा भरा बनाने का कार्य करेंगे।
भाजपा के कुमाऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने कहा कि हम सभी को अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
पोधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री दिनेश खुल्ब, भुवन प्रसाद, मण्डल महामंत्री अभिषेक शर्मा, प्रकाश नागिला, कैलाश गोला, इंजीनियर दिनेश सिंह, लक्मण खाती, विष्णु सक्ससेना, बॉबी संभल, गोविन्द बिष्ट, राजीव भट्ट, विवेक सागूडी उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


