बीजेपी का बढ़ा कुनबा, हल्द्वानी महानगर में इस शिवसेना नेता के साथ दर्जनों ने पकड़ा कमल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा का दायरा बढ़ रहा है, जहां युवा नेता मुकेश जोशी के नेतृत्व में शिवसेना और भवानी सेना के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुकेश जोशी ने पहले ही भाजपा सांसद अजय भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की उपस्थिति में कुमायूँ संभाग कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

मुकेश जोशी ने अपने नेतृत्व में शिवसेना और भवानी सेना के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष धीरज पांडेय, और वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -   ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी बनाने का काम करती है

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है और पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और रीति-नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं और बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने वालों में केदार सिंह गड़िया, गोकुलानंद जोशी, त्रिलोक सिंह पतलिया, रविंद्र सिंह चुफाल, पूरन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह कैड़ा, उमेश चंद्र वैला, आनंद बल्लभ जोशी, छविकिशोर जोशी, भास्कर साह, पंकज रिखाड़ी, महेश चंद्र जोशी, कपिल पांडे, अशोक भट्ट, दीपक नेगी, राकेश पंत, मुकेश बिष्ट, अजय डंगवाल, देवीदत्त नियोलिया, महेश सिंह मटियाली, कृष्ण दुर्गापाल, चंदन अधिकारी, गौरव चंदोला, जय दुर्गापाल, महेंद्र बोरा, बादशाह बोरा, कृपाल सिंह, राम सिंह नेगी और भवानी सेना (कालाढूंगी) की अध्यक्ष पूजा गोस्वामी के साथ दया जोशी, खष्टी जोशी, विनीता जोशी, भावना जोशी, हीना जोशी, कल्पना जोशी, कमला दोसाद, कविता जोशी, मंचन सागर शामिल हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद सभी नए सदस्य ने पार्टी में आस्था जताते हुए भाजपा को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440