कोरोना मरीजों के लिये ब्राह्मण उत्थान महासभा का 2 को रक्तदान शिविर : विशाल शर्मा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वावधान में आगामी 2 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर मुखानी स्थित स्व. बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डेंगू का प्रकाप भी फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में रक्तदान कर पीड़ितों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए समय-समय रक्तदान करते रहने चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण उत्थान महासभा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों के लए रक्त उपलब्ध कराती रहेगी। उन्होंने आहवान किया कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विपिन गुप्ता निर्विरोध चुने गए कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डेलीगेट, व्यापारियों में खुशी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440