विकासनगर शक्ति नहर में कूदी महिला का शव बरामद, दो मासूम बेटियां बचाई गईं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। विकासनगर की शक्ति नहर में दो बच्चियों के साथ कूदने वाली महिला का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। घटना के बाद से महिला की तलाश लगातार जारी थी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि महिला नहर के तेज बहाव में लापता हो गई थी।

जानकारी के अनुसार 16 मई को डाकपत्थर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि पुल नंबर-1 के पास एक महिला अपने दो बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूद गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाल लिया और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि महिला तेज धारा में बह गई थी।

घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव दलों ने संयुक्त रूप से नहर किनारे कई स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। 17 मई को दोबारा चलाए गए अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने ढकरानी पावर हाउस के समीप महिला का शव बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित

मृतका की पहचान किरण (28 वर्ष) पत्नी धीरज चंदेल निवासी ग्राम जाखन विन्हार, हाल निवासी मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च

वहीं, शक्ति नहर क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान एक अन्य युवक का शव भी बरामद हुआ। उसकी पहचान लक्ष्य चौहान (25 वर्ष) पुत्र पूरण सिंह चौहान निवासी कंडों जेयाबाग, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक की गुमशुदगी थाना पोंटा साहिब में दर्ज थी और पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। संबंधित थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440