नगदी व सट्टा पर्ची के साथ सटोरिये को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सटोरिये को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सट्टेबाज लोगों को रुपए का आठ गुना करने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शमशान घाट के समीप एक सट्टेबाज लोगों को सट्टे के प्रति प्रेरित कर रहा था और लोगों से कह रहा था नंबर आने पर उनकी धनराशि उन्हें आठ गुना ज्यादा दी जायेगी। पुलिस ने घेराबंदी कर स्टोरिये को को अपनी गिरफ्त में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टे में प्रयुक्त पर्चियां, पेन, मोबाइल फोन सहित 1070 रुपए की नगदी बरामद की। सटोरिए ने अपना नाम अरुण कुमार पुत्र सोहनलाल राजेंद्र नगर राजपुरा वार्ड नंबर 12 बताया उसने पुलिस को बताया कि वह काफी लंबे समय से सट्टे का कारोबार में लिप्त रहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कुंडली में शनि कमजोर होने पर पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नही दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440