लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस समय बाजारों में कई तरह की हरी सब्जियां आसानी से मिलने लगती हैं। कई वेजिटेबल ऐसी होती है, जिससे सब्जी बनाकर आसानी से खाया जाता है। वहीं कई सब्जियों का जूस बनाकर भी पीया जा सकता है। लौकी की सब्जी कई लोग खाना पसंद नहीं करते। अगर आप भी या परिवार में कोई लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करता हैं, तो इसका जूस बनाकर अवश्य पिएं। लौकी का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लौकी में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं। सर्दियों में लौकी का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और दिल भी हेल्दी रहता हैं। इसको रोज आसानी से पीया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में लौकी का जूस पीने के फायदों के बारे में।

वजन घटाने में मददगार
सर्दियों में लौकी का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिस कारण इसको पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती हैं। लौकी का जूस में कैलोरी और लिपिड्स कम होते हैं, जो वजन घटाते हैं।

दिल को रखें हेल्दी
सर्दियों में लौकी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। जिससे दिल भी हेल्दी रहता है। लौकी का जूस नियमित पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। सर्दियों में लौकी के जूस को खाली पेट भी पीया जा सकता है। ये शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   खेलों से नन्हे कदमों ने सीखा अनुशासन और टीम भावना, DPS हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग आयोजन

पाचन तंत्र को करें मजबूत
सर्दियों में लौकी का जूस पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कब्ज की परेशानी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसको नियमित पीने से बाउल मूवमेंट सही रहती है और डायरिया की समस्या ठीक होती हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अगस्त 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

त्वचा के लिए फायदेमंद
सर्दियों में लौकी का जूस पीने से स्किन हेल्दी रहती है और ड्राई स्किन की समस्या भी दूर होती हैं। लौकी का जूस पीने से त्वचा की अंदरूनी सफाई होती है और स्किन भी ग्लोइंग बनती हैं। लौकी का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

तनाव को करें कम
लौकी का जूस तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता हैं। लौकी में पाए जाने वाला कोलीन डिप्रेशन को दूर करता है। इसको नियमित पीने से एंग्जायटी के लक्षणों को भी कम किया जा सकता हैं। लौकी का जूस पीने से मानसिक बीमारियों का खतरा कम होता हैं। 

नोट: लौकी का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440