समाचार सच, देहरादून। दून फिजियोथैरेपी पैरामेडिकल कॉलेज से बीपीटी प्रथम वर्ष कर रहे एक छात्र ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कैंट पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज थाना कैंट पुलिस काे सूचना मिली की माल रोड स्थित रानी बाग निकट बिंदाल तिराहा में पेड़ पर फंदा लगाकर किसी व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। इस सूचना पर थाना कैंट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने वहां उपस्थित लोगों के समक्ष उक्त व्यक्ति के शव को फंदा खोलकर निचे उतारा। कैंट पुलिस के अनुसार मृतक बिहार का रहने वाला है मृतक दून फिजियोथैरेपी पैरामेडिकल कॉलेज मैं बीपीटी प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक सत्य प्रकाश मोरिया पुत्र उमाकांत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट कवाया, थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण बिहार हाल छात्र दून फिजियो थेरेपी पैरामेडिकल कॉलेज बिंदाल थाना कैंट देहरादून के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना कैंट पुलिस ने मृतक के पंचायत नामा की कारवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंट पुलिस के अनुसार परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मृत्यु के संबंध में जांच जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












