हरिद्वार में होगा ब्राह्मण महाकुंभ का 24 सितम्बर को आयोजन, लाखों ब्राह्मण होंगे शामिल: विशाल

खबर शेयर करें

Brahmin Mahakumbh will be organized in Haridwar on September 24, lakhs of Brahmins will participate: Vishal

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने आगामी 24 सितम्बर को हरिद्वार में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ के बारे में बताते हुए कहा कि उक्त महाकुंभ में लाखों की संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहेंगे।

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा दो नहरिया स्थित निजी होटल में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में ब्राह्मण एकत्रित होंगे उत्तराखंड में पहली बार ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है समाज में हो रही ब्राह्मणों के उत्पीड़न एवं सरकार द्वारा ब्राह्मणों की लगातार अनदेखी की जा रही है महाकुंभ का आयोजन कर सरकार के सामने ब्राह्मणों की 11 सूत्रीय मांगों को रखा जाएगा पंडित विशाल शर्मा ने बताया उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश दिल्ली उड़ीसा बिहार से कई हजार ब्राह्मण महाकुंभ में सम्मिलित होंगे आज बैठक में ब्राह्मण महाकुंभ का निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया था। आज बैठक में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के समस्त उत्तराखंड से जिले एवं नगर के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित हेमचंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री एडवोकेट उमेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जोशी, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष आरसी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, बाजपुर अध्यक्ष विशेष शर्मा, प्रदेश सचिव रविंद्र श्रौत्रिय, सुनील बमेठा, हौसला मिश्रा, सुनीता तिवारी, सुशील भट्ट, राजू पाठक, ललित पांडे, सतीश खुल्बे, सुशील शर्मा, दीपा जोशी, तारु तिवारी, निशा वैला, अंजलि पंत, मंजू तिवारी, मीरा उनियाल, मंजू पंत, अरविन्द शर्मा सहित पूरे कुमाऊँ मण्डल से सैंकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों ने भाग लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440