समाचार सच, चम्पावत डेस्क। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक चंपावत की रिपोर्ट के मुताबिक, भैरवा चौराहा निवासी महेंद्र कुमार तड़ागी, जो मूल रूप से लोहारियासाल हल्द्वानी के रहने वाले हैं, ने अपने लाइसेंसी हथियार से दिनेश तड़ागी पर गोली चला दी। फायरिंग में दिनेश तड़ागी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने आरोपी महेंद्र कुमार तड़ागी के नाम जारी 38 बोर रिवॉल्वर और सिंगल बैरल बंदूक के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। यह कार्रवाई आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3) के तहत की गई है।
प्रशासन ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



