बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, ले उड़े लाखों नकदी व स्वर्ण आभूषण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र में रविवार की रात को चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी समेत स्वर्ण आभूषण ले उड़े। क्षेत्र में कर्फ्यू के वक्त चोरी की इस घटना से पुलिस की कड़े पहरे की पोल खोल कर रख दी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ली है। इस फुटेज में एक थ्री व्हीलर में दो संदिग्ध नजर आ रहे है। जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत इंदिरा नगर ठोकर के पास गुड्डू ड्राइवर का मकान है। वर्तमान में गुड्डू अपने परिवार के साथ लॉकडाउन से पूर्व एक शादी समारोह में बरेली गये हुए, जो अभी तक बरेली में फंसे हुए है। रविवार की रात को चोरों ने गुड्डू के बंद मकान का ताला तोड़ कर अंदर रखी एक लाख की नकदी व स्वर्ण आभूषण पर अपना हाथ साफ़ कर दिया। सोमवार को जब पड़ोस में रहने वाले गुड्डू साले महताब ने देखा की मकान का ताला टूटा पड़ा है। उसके होश उड़ गये। इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना जानकारी ली और मकान के बाहर इलेक्ट्रिक की दूकान पर लगे सीसीटीवी कमरे की फुटेज खंगाली तो उसमे दो संदिग्ध थ्री व्हीलर में जाते हुए दिख रहे है।

इधर महताब ने बताया कि बहन से दूरभाष में चोरी की घटना की जानकारी दी तो उसने बताया घर पर एक सोने का नेकलेस, आधा किलो चांदी व एक लाख की नकदी अलमारी में रखी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440