घर में घुसकर चोरों ने उड़ाये मोबाइल फोन, घड़ी व नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर मोबाइल फोन, घड़ी व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में धार, बिठौरिया नंबर एक निवासी शिवा वर्मन पुत्र राम किशन वर्मन ने कहा है कि बीती रात चोरों ने उसके कमरे में रखा मोबाइल फोन, दो सौ रूपये की नगदी व घड़ी पर हाथ साफ कर दिया। इसका पता उसे प्रातः उठने पर चला। उसने सुंदर नामक युवक पर कमरे में चोरी करने का शक जाहिर किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440