समाचार सच, देहरादून। आज महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था एवं चौरिटी फ़ॉर ह्यूमन कॉज ग्रुप ने रक्त दान शिविर का आयोजन किया। तिलक रोड में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से 60 यूनिट रक्त दान किया गया। महाकाल के दीवाने संस्था के अध्य्क्ष रोशन राणा ने बताया कि कोरोना काल में खून की कमी को देखते हुए तीसरा रक्त दान शिविर का आज आयोजन किया गया हैं। रोशन राणा ने बताया कि संस्था आगे भी समय समय पर इस कार्य को करती रहेंगी। रक्त दान शिविर में चौरिटी फ़ॉर ह्यूमन कॉज ग्रुप के संस्थापक सुदेश का सहयोग भी निरंतर मिलता रहा हैं।
रक्त दान शिविर में मुख्य रूप से संस्था के अंकुर जैन, दीपक जेठी, आलोक जैन, सचिन जैन, हेमराज, कृतिका राणा उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












