समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में कार और टेम्पो की भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत हो गई है। सूचना पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग आठ बजे टेम्पो चालक गोपाल गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी वेलेजली लॉज भोटिया पड़ाव काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर टेम्पो लेकर आ रहा। रास्ते में जब वह नैनीताल रोड में देवाशीष होटल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही कार संख्या यूके 04एए-0900 चालक ने तेजी व लापरवाही से टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में टेम्पो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इधर मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


